Saturday, 7 March 2015

Women's Day Celebration 2015

The Asian Girl Campgain Partner in India and well known NPO Smart Education & Welfare Association® SEWA and Parvez Sagar Foundation (PSF) Celebrate the Women’s Day at Computer center, Chilkana Road, Saharanpur. On this occasion cordinator Mr. Tanveer and PRO Mrs. Neena told importance of women’s day and women rights. Mr. Tamveer said “Women and girls should be aware about their rights and education.”


Monday, 23 February 2015

बाल श्रम समाज के लिए शर्म की बात- परवेज़ सागर

भारत में एशियन गर्ल कैम्पेन के पार्टनर के तौर पर काम करने वाली प्रख्यात सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन “सेवा” और परवेज़ सागर फॉउन्डेशन “पीएसएफ” ने सेवा निशुल्क शिक्षा केन्द्र के छात्रों को बाल अधिकारों से अवगत कराया। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को लेकर पिछले छः वर्षों से सफलता पूर्वक कार्य करने वाली दोनों संस्थाओं ने अभिभवाकों से आह्वान किया कि वे अपनों बच्चों को उचित शिक्षा और पालन पोषण दें। ताकि उनका भविष्य उज्जवल और स्वस्थ हो।
पुराना कलसिया रोड स्थित सेवा निशुल्क शिक्षा केन्द्र परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों ने राष्ट्रगीत से किया। दिल्ली से आए सेवा और पीएसएफ के संस्थापक और जाने-माने टीवी पत्रकार परवेज़ सागर ने बच्चों के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के जिलों में बाल मजदूरी आज भी बदस्तूर जारी है। ऐसे में बच्चों के स्वस्थ भविष्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे में सेवा और पीएसएफ राज्य के सभी जनपदों में जाकर बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहीम चला रही है. सहारनपुर के अलावा आगरा, लखनऊ और बाराबंकी में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब आगे फिरोजाबाद, मथुरा, उन्नाव में संस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी. उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के खिलाफ उनका अभियान चुप्पी तोड़, हल्ला बोल भी सफलता पूर्वक चल रहा है.
लखनऊ से आई सेवा की बालिका अधिकार दूत और पत्रकार अर्चना यादव ने कहा कि हम सभी को बच्चों और बालिकाओं के लिये नये सिरे से सोचने की ज़रुरत है। क्योंकि हमें लगता है कि वो घर में सुरक्षित हैं जबकि बच्चों और बालिकाओं के साथ सबसे ज़्यादा अपराध घरों में हो रहे हैं। अर्चना ने अपने सम्बोधन में कहा कि ज़रुरत इस बात की है कि हम जागरूकता की शुरुआत अपने घरों से करें। जब घर का माहौल और संस्कार ठीक होगें तभी अच्छे समाज का निर्माण होगा। बच्चों और नारी का सम्मान होगा। अर्चना यादव ने कहा कि सेवा और पीएसएफ ऐसे गैर लाभकारी संगठन हैं जो बिना किसी राजकीय आर्थिक सहायता के छः सालों से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के लिये काम कर रहे हैं। अर्चना ने अपने सम्बोधन में बच्चों और बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा और बच्चों की तस्करी के मुद्दे को पुरज़ोर तरीके से उठाया। उन्होने वहां मौजूद बच्चों से आह्वान किया कि स्कूल जाना न छोड़ें।
सेवा की जनसम्पर्क अधिकारी नीना धींगरा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि घर हो या स्कूल सभी जगहों पर बच्चों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिये क्योंकि ये उनका बुनियादी हक हैं। उन्होंने सभी वर्गों के बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है. साथ ही अच्छा स्वासथ भी उनका संवैधानिक अधिकार है. लेकिन इन सबसे अंजान लोग बच्चों के साथ ज्यादती करते हैं. उनसे बालमजदूरी कराते हैं जो एक अपराध है. नीना ने बताया कि उनकी संस्था कई बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का काम कर रही है। अब सेवा और पीएसएफ शिक्षा और बालअधिकार जागरुकता के कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में करने की योजना भी बना रही है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील।
सेवा के समन्व्यक एम. तनवीर (मोनू) ने इस मौके पर बच्चों और बालिकाओं के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं उन्हें बेहतर कल देना हमारा फर्ज है। ज़रूरत है इस बात कि हम सभी मिलकर उनके बेहतर कल की नीव रखें।
इससे पूर्व नीना धींगरा ने लखनऊ से आयी अतिथि अर्चना यादव को एक पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जूडो एवं मार्शल आर्ट ट्रेनर महराब के छात्रों ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए. सेवा निशुल्क शिक्षा केन्द्र के प्रबंधक एम. तबरेज ने अर्चना यादव समेत सभी मेहमानों का आभार जताया. इस अवसर पर आयशा, नम्रा, अरजान, इजान, तरूण कुमार, उम्रा, प्रवीन कुमार, अलका, तराना, अलकमा, मुस्कान, रिहान, हिमांशु, मनोज, मनीजत सिंह मन्नी, बिलाल, फारूख, तौसीफ आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संचालन एम. तबरेज ने किया।

Saturday, 18 October 2014

बालिकाऐं अपने अधिकारों के लिये चुप्पी तोड़ें- अर्चना

सहारनपुर। प्रदेश की प्रख्यात सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) सेवा और परवेज़ सागर फॉउन्डेशन की गर्ल राइट एम्बेसड़र और युवा पत्रकार अर्चना यादव ने सहारनपुर पंहुच कर मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात की।
अर्न्तराष्ट्रीय बालिका अधिकार सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सेवा की गर्ल राइट एम्बेसड़र एंव पत्रकार अर्चना यादव ने मुन्ना लाल ङिग्री की छात्राओं से मुलाकात के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के उन प्रयासों के विषय में बताया जो एशिया में बालिकाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए किये जा रहे हैं । उन्होने बताया कि बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिये हम सब एक मंच पर आकर अपनी आवाज़ बुलंद करें। अर्चना ने अपने विस्तृत सम्बोधन में बालिकाओं के साथ होने वाले घरेलू अपराध, हिंसा, रेप और खासकर महिला और बच्चियों की तस्करी का मुद्दा  उठाया। उन्होने वहां मौजूद बालिकाओं से आह्वान किया कि वो चुप ना रहे अपने साथ होने वाली ज़्यादतियों के खिलाफ आवाज़ उठायें। उन्होने कहा कि आप लोगों के चुप रहने का दौर अब खत्म हो चुका है। अब बोलने की बारी है।
सेवा के चुप्पी तोड़, हल्ला बोल कार्यक्रम को प्रमोट करने के लिये लखनऊ से आयी अर्चना यादव ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिये। इस दौरान उन्होने यूपी पुलिस की 1090 सेवा के बारे में भी छात्राओं को बताया।
सेवा और पीएसएफ की पीआरओ श्रीमती नीना धींगरा ने छात्राओं को बताया कि सेवा और पीएसएफ दो ऐसे गैर लाभकारी संगठन हैं जो बिना किसी आर्थिक सहायता के पांच सालों से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिये काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आज भी हमारे समाज में बाल विवाह के मामले उजागर होते रहते हैं जो आधुनिक युग में भी हमें सोचने के लिए मजबूर करते हैं। जरूरत आधुनिक पहनावे और परिवेश की ही नही बल्कि सोच बदलने की भी है।
जागरुकता कैम्पेन को सहारनपुर में संचालित कर रहे एम.तनवीर मोनू ने भी छात्राओं को अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिये प्रेरित किया। उन्होने बताया कि हमारा ये अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। हम अलग अलग जनपदों में जाकर बालिकाओं को जागरुक करने का काम करेंगे।
इस मौके पर मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में संचालित हेड्स टीसीआईएल प्रोजेक्ट इंजार्च शैली,कम्प्यूटर प्रशिक्षक हेमा शर्मा, सुषमा शर्मा के अलावा सुरैय्या, शिवांगी, रुकैय्या, पलक, शिवा,प्रीति रेशमा, प्रवीन, रितुल, अन्जली, रजनी, सायमा, समरीन, शाज़िया, अनु, वर्षा आदि छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

लखनऊ में पीएसएफ और सेवा ने मनाया गर्ल्स डे

लखनऊ। सेवा और पीएसएफ ने यूनाइटेड़ नेशन के आह्वान पर इस बार भी इंटरनेशनल डे ऑफ दी गर्ल्स पूरे जोश के साथ मनाया। राजधानी लखनऊ के इरम डिग्री कॉलेज में आयोजित स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) सेवा और परवेज़ सागर फॉउन्डेशन के समारोह में सैंकड़ों छात्राओं ने उत्साह के साथ भागेदारी की। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
इरम डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और इरम ग्रुप के निदेशक फैज़ी युनुस ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती एएस खान और सेवा और पीएसएफ के संस्थापक परवेज़ सागर भी मौजूद थी। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये कॉलेज की वरिष्ठ अध्यापिका अज़रा यासमीन ने सेवा और पीएसएफ के विषय में सभागार में मौजूद सभी छात्राओं और मेहमानों को जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने कहा कि यहां बच्चियों को बोलते देख कर अच्छा लगा क्योंकि आप अपनी बात को सबके सामने रख रही हैं। अब बालिकाओं के साथ होने वाली ज़्यादतियां नही चलेगी। उन्होने कहा कि जो हो रहा है उसकी वजह को देखना होगा। विकासशील देशों में ये फेज़ हमेशा नही रहता। जो क्राइम बालिकाओं और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों का क्लास भी देखना चाहिये। उनकी हालात को भी देखना होगा। कानून बनाने से कुछ नही होगा। बात बनेगी जागरुकता से। सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना होगा।
         विशेष अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक एंव वरिष्ठ आईपीएस रिज़वान अहमद ने अपने सम्बोधन मे कहा कि लड़किया घर की ज़ीनत होती हैं। घर के माहौल को बनाने में महिलाओं और बच्चियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिये आप लोगों को अपनी अहमियत को समझना होगा। आवाज़ उठायें और हल्ला बोलें लेकिन अपने माता-पिता की बात को समझें और उनकी रोकटोक को बंदिश ना समझकर अच्छे बुरे की पहचान करें। अगर आपके साथ बदसलूकी हो तो पहले आवाज़ उठायें। पहले घर में बतायें फिर पुलिस के पास जायें और अगर नही जाना चाहते तो 1090 पर कॉल करें। आपकी कॉल भी शिकायत के तौर पर दर्ज होती है।
          इरम एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक फैज़ी युनुस ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये 1090 की महत्ता पर तो ज़ोर दिया ही साथ ही उन्होने बालिकाओं की तालीम को तरजीह देने की बात कही। कई बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले फैज़ी युनुस ने ईवटीज़िंग की एक घटना को ज़िक्र करते हुये बताया कि जब तक आप खुद ही अगर विरोध ही नही करते आवाज़ नही उठाते तो उनके हौंसले बुलंद होते हैं। इसकी शिकायत ना किये जाने की एक वजह पुलिस शिकायत के दौरान आने वाली परेशानी भी है। लेकिन आपको चुप्पी तोड़नी होगी और हल्ला बोलना होगा। फैज़ी युनुस ने सेवा और पीएसएफ से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में आयोजित करने की बात भी कही।
          सेवा की गर्ल राइट एम्बेसड़र और पत्रकार 
अर्चना यादव ने सेवा और पीएसएफ दो ऐसे गैर लाभकारी संगठन हैं जो बिना किसी आर्थिक सहायता के पांच सालों से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के लिये काम कर रहे हैं। उन्होने बताया कि सेवा और पीएसएफ वर्ष 2012 से इंटरनेशनल डे आफ दी गर्ल्स पूरी दुनिया के साथ-साथ लगातार मनाती आ रही है। इस आयोजन

के माध्यम से ये कोशिश की जाती है कि बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिये हम सब एक मंच पर आकर अपनी आवाज़ बुलंद करें। अर्चना ने अपने विस्तृत सम्बोधन में बालिकाओं के साथ होने वाले घरेलू अपराध, हिंसा, रेप और खासकर महिला और बच्चियों की तस्करी का मुद्दा पुरज़ोक तरीके से उठाया। उन्होने वहां मौजूद बालिकाओं से आह्वान किया कि वो चुप ना रहे अपने साथ होने वाली ज़्यादतियों के खिलाफ आवाज़ उठायें।
          समारोह की दौरान संचालन की कमान संभाल रहे सेवा के संस्थापक और वरिष्ठ टीवी पत्रकार परेवज़ सागर ने इंटरनेशनल डे ऑफ दी गर्ल्स के बारे में विस्तार से जानकारी तो दी ही साथ कार्यक्रम में मौजूद तीन सौ से ज़्यादा छात्राओं को चुप्पी तोड़ने और हल्ला बोलने का संकल्प कराया। हाल ही में बालिका अधिकारों पर आयोजित एक अर्न्तराष्ट्रीय सेमीनार में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे परवेज़ सागर ने वहां मौजूद सभी लोगों को चुप्पी तोड़, हल्ला बोल के नारे भी लगवायें। उन्होने कहा कि आप लोगों के चुप रहने का दौर अब खत्म हो चुका है। अब बोलने की बारी है।
         इरम डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती एएस खान ने अपने सम्बोधन में लड़कों के समकक्ष लड़कियों के घटते लिंग अनुपात पर चिन्ता ज़ाहिर की। उन्होने कहा कि समाज और लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिये। ताकि महिलाओं को सम्मान देने वाले समाज का निर्माण हो सके।
         समारोह को सम्बोधित करने वालो में अर्पिता श्रीवास्तव और श्रीमती यासमीन के अलावा कॉलेज की छात्रा आरती जयसवाल, गर्विता सिंह और अंकिता के नाम भी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इरम ग्रुप के चेयरमैन ड़ॉ. ख्वाजा युनुस ने की। इससे पहले सेवा और पीएसएफ की और से स्वंयसेवी रमीज़ राजा, शेखर सक्सेना, शैफाली और सना ने अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया। आयोजन में श्रीमती निमिता शील, पवन शुक्ला, आयशा अब्बासी, उज़्मा रईस, अर्चना त्रिपाठी आदि अध्यपकों का विशेष सहयोग रहा।

पीएसएफ और सेवा ने मनाया इंटरनेशनल डे ऑफ दी गर्ल्स

सहारनपुर। सेवा और पीएसएफ ने यूनाइटेड़ नेशन के आह्वान पर इस बार भी इंटरनेशनल डे आफ दी गर्ल्स पूरे जोश के साथ मनाया। स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) सेवा और परवेज़ सागर फॉउन्डेशन के तत्वावधान में शहर के मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर बात की गयी।
      कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये सेवा की पीआरओ नीना धींगरा ने बताया कि सेवा और पीएसएफ दो ऐसे गैर लाभकारी संगठन हैं जो बिना किसी आर्थिक सहायता के पांच सालों से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के लिये काम कर रहे हैं। उन्होने बताया कि सेवा और पीएसएफ वर्ष 2012 से इंटरनेशनल डे आफ दी गर्ल्स पूरी दुनिया के साथ-साथ लगातार मनाती आ रही है। इस आयोजन के माध्यम से ये कोशिश की जाती है कि बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिये हम सब एक मंच पर आकर अपनी आवाज़ बुलंद करें। नीना ने बालिकाओं से आह्वान करते हुये कहा कि वो अपने खिलाफ होने वाले अपराधों और अत्याचारों को सहने के बजाय आवाज़ उठायें ताकि लोगों तक उनकी आवाज़ पहुंचे और उन्हे उनका हक मिले।
श्रीमती धींगरा ने बताया कि एशियन गर्ल कैम्पेन पार्टनर होने के साथ-साथ उनकी संस्था सेवा और पीएसएफ निरन्तर महिलाओं और बालिकाओं के हक की आवाज़ उठाती रहेगी। उनके मुताबिक हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि हम हम पिछले पांच सालों से निरन्तर बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के शिक्षा, बालिका अधिकार और समाजसेवा के काम कर रहे हैं।
      संस्था के कॉरडिनेटर एम. तनवीर “मोनू” ने कहा कि आज के समाज में ज़रुरत इस बात की है। महिलाओं और बच्चियों की इज्ज़त करना सीखाना घर से शुरु होना चाहिये। किसी भी काम की शुरुआत घर से ही होनी चाहिये। क्योंकि आज के समाज में बच्चियां घर में भी महफूज़ नही होती।
      इस मौके पर मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज की पीसीआईएल प्रोजेक्ट इंजार्च शैली, कम्प्यूटर प्रशिक्षक हेमा शर्मा, सुषमा शर्मा के अलावा सुरैय्या, शिवांगी, रुकैय्या, पलक, शिवा, प्रीति रेशमा, प्रवीन, रितुल, अन्जली, रजनी, सायमा, समरीन, शाज़िया, अनु, वर्षा आदि छात्रओं ने बढ़-चढ़ कर भागेदारी की। 

Wednesday, 25 June 2014

सेवा एंव पीएसएफ ने लगाया पांच दिवसीय आधार कार्ड़ शिविर

सहारनपुर। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ और पीएसएफ ने शहर के बाहरी पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों के आधार कार्ड़ बनवाने का कार्य सफलता पूर्वक किया। संस्था ने अपने निशुल्क शिक्षा केन्द्र पर आयोजित पांच दिवसीय शिविर में लगभग दो हज़ार शहरवासियों के आधार कार्ड़ बनवाने के कार्य किया। संस्था के इस काम की शहरवासी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शहर के पुराने कलसिया रोड़ स्थित नमरा पब्लिक स्कूल में संचालित सेवा निशुल्क शिक्षा केन्द्र पर स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ और पीएसएफ पांच दिवसीय आधार कार्ड़ शिविर के दौरान लगभग दो हज़ार नागरिकों के कार्ड का पंजीकरण किया गया। संस्था की पीआरओ नीना और प्रबंधक एम.तबरेज़ के मुताबिक पिछले कई दिनों से यहां नागरिक मांग कर रहे थे कि उनके आधार कार्ड़ बनवायें जायें। पर उनकी कोई सुनवाई नही हुई। तब स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ और पीएसएफ ने यहां रहने वाले लोगों के आधार कार्ड़ बनवाने का निर्णय लिया। इसके लिये संस्था के पदाधिकारियों ने सम्बंधित अधिकारियों से आग्रह कर खुद ही पांच दिवसीय शिविर आयोजन किया। पीआरओ नीना और प्रबंधक एम.तबरेज़ ने बताया कि शिविर से पहले सेवा और पीएसएफ के स्वंयसेवियों ने पुराना कलसिया रोड़, कमला नगर, जैन बाग, चिलकाना रोड़ और कबीर नर्सरी के आस-पास को लोगों को शिविर में आकर आधार कार्ड़ बनवाने के लिये जागरुक किया। उसी का परिणाम रहा कि शिविर में सोमवार तक दो हज़ार से ज्यादा नागरिकों को आधार कार्ड़ के लिये पंजीकृत किया गया। संस्था ने शिविर में ही कम्प्यूटर और कैमरा आदि की व्यवस्था कर आवेदकों की फोटोग्राफी करवाई। शिविर के दौरान सभी वर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संस्था के समन्व्यक एम.तनवीर ने बताया कि शिविर में अशिक्षित लोगों को संख्या अधिक होने की वजह से सेवा और पीएसएफ के कई स्वंयसेवियों ने लोगों के आवेदन फार्म भरने का कार्य किया। साथ ही नागरिकों को आधार कार्ड़ की महत्ता के बारे में भी बताया। शिविर में महिलाओं को जागरुक करने का कार्य नमरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति तरन्नुम जहां ने किया। श्री तनवीर के अनुसार सेवा और पीएसएफ संस्थाऐं वर्ष 2009 से बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के कार्य कर रही हैं। संस्थाओं ने महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाने और असहाय, निर्धन बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिये अभियान चला रखा है। इसके अतिरिक्त सेवा और पीएसएफ लगातार पर्यावरण और स्वास्थ जागरुकता के कार्यक्रम भी कर रही है। संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर कोरिया और लंदन में काम करने वाली गैरसरकारी संस्था गार्ड़न ऑफ होप ने सेवा के कार्य की सराहना की है। और बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान में सेवा और पीएसएफ को भारत में कैम्पेन पार्टनर भी बनाया है। यही नही सेवा अपने क्लॉथ बैंक के माध्यम से निर्धनों का तन ढकने का काम भी कर रही है। उन्होने शिवीर को सफल बनाने के लिये आधार कार्ड़ अधिकारी का आभार भी जताया।

शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में आधार कार्ड़ अधिकारी महेन्द्र कुमार और बबलू सिंह के अलावा तनवीर अहमद, श्रीमति बबली, प्रवीन, सादिक, श्रीमति असमा, महफूज़, विशाल कश्यप, सऊद खां आदि का सहयोग रहा।

Monday, 4 November 2013

सेवा और पीएसएफ ने स्लम के बच्चों के साथ मनाई दिवाली

आगरा। स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ एंव पीएसएफ ने इस साल भी दिवाली का त्यौहार स्लम इलाके में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर सेवा और पीएसएफ की ओर से इन बच्चों को मिठाई और खील बताशे भी बांटे गये। साथ ही बच्चों को दिवाली का महत्व और इसे मनाने का कारण भी बताया गया।
      कमला नगर एच.आई.जी. फ्लैटस् के पीछे बने स्लम में सैंकड़ों ऐसे बच्चे रहते हैं जो आर्थिक रुप से कमज़ोर परिवारों में रहते हैं। इनमें से कई बच्चे तो ऐसे हैं जो स्कूल भी नही जा पाते हैं। स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ एंव पीएसएफ हर साल इसी तरह के बच्चों के साथ दिवाली का पर्व मनाती आ रही है। रविवार को सेवा और पीएसएफ के स्वंयसेवियों ने स्लम के इन बच्चों के साथ मिलकर त्यौहार की खुशियां बांटी। सभी बच्चों को मिठाई और खील बताशे बांटे गये। इस मौके पर सेवा और पीएसएफ के स्वंयसेवी ईशा और राजू ने विस्तार से बच्चों को दिवाली के विषय में बताया। साथ ही बच्चों को शिक्षा पाने के लिये भी प्रोत्साहित किया। एस.राजू ने जानकारी देते हुये बताया कि सेवा पिछले चार सालों से बिना किसी सरकारी सहायता के समाजसेवा के कार्य कर रही है। जिनमें शिक्षा जागरुकता और बालिका बचाओ अभियान खास है।

      इस अवसर बच्चों के अलावा एस. राजू, ईशा सचदेवा, रमीज़ राजा, धमेन्द्र सिंह और मोनू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Friday, 11 October 2013

SEWA & PSF Celebrate Day of the Girls

Non-profit Organization Smart Education & Welfare Association® (SEWA) & Parvez Sagar Foundation, India celebrate the International Day of the Girls in Saharanpur (UP) of North India. SEWA & PSF, India organize a seminar and awareness event at Guru Nanak Girls Inter College, Gandhi Park, Saharanpur. Chief Guest Mrs. Vijyashri Shukla appreciates the work and efforts of SEWA and PSF India. Special guest Doctor Nutan Upadhyay gave the health tips to the students. International Judo Expert Deepak Gupta teach self defense techniques to the girls.
Coordinator Mr. Tanveer and PRO Neena Dhingra said “On December 19, 2011, the United Nations General Assembly adopted Resolution 66/170 to declare 11 October as the International Day of the Girl Child, to recognize girls’ rights and the unique challenges girls face around the world. For its second observance, this year’s Day will focus on “Innovating for Girls’ Education”.
The fulfillment of girls’ right to education is first and foremost an obligation and moral imperative. There is also overwhelming evidence that girls’ education, especially at the secondary level, is a powerful transformative force for societies and girls themselves: it is the one consistent positive determinant of practically every desired development outcome, from reductions in mortality and fertility, to poverty reduction and equitable growth, to social norm change and democratization.
While there has been significant progress in improving girls’ access to education over the last two decades, many girls, particularly the most marginalized, continue to be deprived of this basic right. Girls in many countries are still unable to attend school and complete their education due to safety-related, financial, institutional and cultural barriers. Even when girls are in school, perceived low returns from poor quality of education, low aspirations, or household chores and other responsibilities keep them from attending school or from achieving adequate learning outcomes. The transformative potential for girls and societies promised through girls’ education is yet to be realized.
Recognizing the need for fresh and creative perspectives to propel girls’ education forward, the 2013 International Day of the Girl Child will address the importance of new technology, but also innovation in partnerships, policies, resource utilization, community mobilization, and most of all, the engagement of young people themselves.”
Finely Tanveer and Neena gave thanks to college Principal Mrs. Balvindra Kaur and vice Principal Suman Chawla. On this occasion Mrs. Neera Garg, Awaneet Kaur, Tajwar, Diksha, Priya Naini and 150 girls students was present in the event.



Friday, 10 May 2013

SEWA Excellence Awards 2013


Smart Education & Welfare Association (Reg.) SEWA and PSF India organized first state level SEWA Excellence Awards 2013 on 8th of May 2013 at Convention center, Hotel Amar, Agra. SEWA & PSF Awarded many personalities for excellence work in their own filed. Hon,ble cabinet minister of uttar pradesh Mr. Raja Mahendra Aridaman Singh was the chief Guest of this wonderful event. SEWA & PSF also held a seminar on the topic of "Agra- My City, My responsibility" after award ceremony.
SEWA felicitate SSP Agra Mr. Subhasha Chandra Dubey (IPS), SP City Agra Mr. Pawan Kumar (IPS), DSP Hariparvat Sameer Saurabh (PPS), Wing Commander Rommen Luke (Hyderabad), VC of ADA Ajay Chauhan (IAS), DM Agra Mr. Zuhair Bin Sagheer (IAS), Child Specialist Dr. Nikhil Chaturvedi, Mr. Anwar Ali (Zee Salaam, Noida), M.Tanveer (Saharanpur), Young Politician Chaudhry Wajid Nisar, Eminent Shoe Exporter Mr. Nazeer Ahmad & Mr. Puran Dawar, Educationist Dr. YK Gupta., Street Food Expert Mr. Himanshu Sachdeva, Photo Journalist Ms. Rubab Baig, Creative Head of Bala Films Ms. Teena Mehta. Eminent CA Mr. Sarvesh Bajpai, Eminent Journalist of WUP & UK Mr. Saleem Saifi, Business Journalist Mr. Ashok Tiwari (New Delhi). 



Friday, 22 March 2013

SEWA Celebrate World Water Day 2013


Well-known social organization Smart Education & Welfare Association® ‘SEWA’ and PSF celebrate World Water Day on Friday in Saharanpur city of Uttar Pradesh. Volunteers of SEWA & PSF organized a water conservation awareness rally with the students of SEWA free education center.  All students had water awareness posters in their hands in rally. This event took place at hasan colony, old kalsiya Road. In the rally PRO Neena Dhingra, Manager of SEWA Free education center Mohd. Tabrez and center Head Mrs. Tarrnum Janha were present with students.

Water resources are under increasing pressure in many parts of the world, and Asia is no exception. We must improve the way we use and manage our water resources if we are to continue to benefit from the vital services our water ecosystems provide.

Sunday, 10 February 2013

महिलाऐं सुरक्षा को लेकर जागरुक हों- सदफ


भारतीय टेलीविज़न इंड्रस्टी की जानी मानी कॉस्टमॉलोजिस्ट और मेकअप डायरेक्टर सदफ खान ने प्रख्यात सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ के साथ मिलकर महिलाओं पर हो रही हिंसा और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज़ बुलंद की है। सदफ ने आगरा में सेवा के कार्यों की सराहना करते हुये महिलाओं की सुरक्षा के लिये कड़े कदम उठाये जाने पर ज़ोर दिया। निजी यात्रा पर दिल्ली से आगरा पहुंची सदफ खान स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ के सेव गर्ल चाइल्ड़ कैम्पन को सर्पोट कर रही हैं। भारतीय टेलीविज़न के कलाकारों को नया रुप रंग देने में महारत रखने वाली सदफ खान लखनऊ की रहने वाली हैं। लेकिन वे पिछले कई सालों से दिल्ली और मुम्बई में रहकर काम कर रही हैं। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रुप में काम शुरु करने वाली सदफ ने अपने हूनर की वजह से इंड्रस्टी एक अहम मुकाम बना लिया है। वीएलसीसी और लेक्मे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में ट्रेनर और फैकल्टी रह चुकी सदफ ने ज़ी टीवी और पीटीसी पंजाबी चैनल में बतौर मेकअप निर्देशक काम किया। यही नही कई न्यूज़ चैनल्स में विशेष कार्यक्रमों के लिये उन्होने अपनी सेवाऐं दी। इन दिनों सदफ मुम्बई और दिल्ली में रहकर कई टीवी प्रोजेक्ट और एड फिल्मों के लिये काम कर रही हैं। कई माडलिंग फोटो सेशनस् में भी वो अपना कमाल दिखा रही हैं। काम के साथ-साथ वो लगातार समाजहित के कार्य भी करती रही हैं। अपने एक दिवसीय आगरा प्रवास के दौरान सदफ ने स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ के साथ सेव गर्ल चाइल्ड़ का नारा बुलंद किया। दिल्ली गेट स्थित राजकीय पर्यटक आवास गृह में सर्किट मैनेजर शाहिद जमाल सिद्दीकी ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सदफ खान का स्वागत किया। सेवा की ओर से बालिका स्वंयसेवी इब्रा, ज़रीन, अलीना सिंह ने सदफ का स्वागत किया। स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ के महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान पर बोलते हुये सदफ ने कहा कि आज समाज में इस तरह के जागरुकता अभियानों की ज़रुरत पिछड़े ही नही बल्कि विकसित इलाकों में भी है। क्योंकि महिलाऐं शहरों में भी सुरक्षित नही हैं। जिसका उदहारण दिल्ली में होने वाली घटनाऐं हैं। उन्होने अपील करते हुये कहा कि लड़कियां खुद को कमज़ोर ना समझकर विरोध करें। आत्मरक्षा के नये तरीकों पर अमल करें। उन्होने स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन ‘सेवा’ से महिलाओं को आत्मरक्षा के लिये प्रशिक्षित किये जाने की अपील भी की। सदफ ने आगरा, सहारनपुर और एनसीआर में सेवा द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुये दूसरे संगठनों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस मौके पर सेवा के स्वंयसेवी एम. तनवीर, अलीना सिंह, आकिल, एसएस रिज़वी, अमित खत्री, धमेन्द्र कुमार, दीपक, ज़फर अब्बास रिज़वी, डॉ. अशोक सिंह, सानिया सिद्दीकी, अलीशा, रानी, अफशीन, एसके सिंह, रमीज़ राजा, श्रीमती नसरीन सिद्दीकी, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह एंव सर्वोत्तम सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tuesday, 1 January 2013

पूरे साल चलेगा महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान

आगरा। महिला और बाल अधिकारों के लिये काम करने वाली प्रख्यात सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन सेवा और पीएसएफ ने नये साल की शुरुआत दिल्ली गैंग रेप की शिकार हुई युवती की स्मृति में पौधारोपण से की। सेवा इस नये वर्ष को महिला सुरक्षा जागरुकता वर्ष के रुप में मनाएगी। जिसके तहत प्रदेश के कई जनपदों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उत्तर प्रदेश में चार सालों से समाजहित में कार्य करने वाली स्वंयसेवी संस्था सेवा ने महिलाओं की सुरक्षा और उनकी जागरुकता को लेकर चिन्ता जताते हुये। नये साल को महिला सुरक्षा वर्ष के रुप मे मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत साल के पहले दिन सेवा के स्वंयसेवियों ने राजामण्डी स्टेशन के पास स्थित राजकीय पर्यटक आवास गृह परिसर में दिल्ली गैंग रेप की शिकार हुई युवती की स्मृति में पौधारोपण किया। सेवा की ओर से स्वंयसेवी अलिशा ने उत्साहित होकर ये सफेद चांदनी का पौधा रोपित किया। इसके अलावा अन्य स्वंयसेवियों ने भी पौधे लगाये। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी शाहिद सिद्दिकी ने कहा कि सेवा से दूसरी संस्थाओं को प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिये। उन्होने सेवा द्वारा महिला सुरक्षा जागरुकता के लिये शुरु किये जा रहे अभियान की सराहना करते हुये कहा कि हालात इस तरह से बिगड़ चुके हैं कि हम सबको इस तरह के अपराध का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। ताकि इस घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
सेवा की और से दामिनी की याद में पौधा रोपित करने वाली स्वंयसेवी अलिशा ने कहा कि नया साल महिलाओं के लिये सुरक्षित हो हम सभी ही कामना करते हैं। साथ ही लोगों से अपील करते हैं कि वो ऐसे गुनाह में शामिल लोगों को सज़ा-ए-मौत देने की मांग का समर्थन करने के लिये सेवा के साथ आयें।
इस मौके पर सेवा के स्वंयसेवी रमीज़ राजा, अलीना सिंह, सीनियर होटल मैनेजमेन्ट फैकल्टी इक़बाल खान, ओम प्रकाश, इब्रा, विजय त्रिपाठी, एस.राजू, विकास मिश्रा, ज़फर अब्बास रिज़वी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

Wednesday, 12 December 2012

Environment & Education Awareness Event in Agra


Smart Education & Welfare Association® ‘SEWA’ & PSF organized Environment Conservation and Women Education Awareness Event in Agra on Wednesday, 12-12-12. SEWA started this event with plantation by chief guest DFO Agra Mr.N.K.Janu (IFS), Labor court judge Mr. Shashikant Sharma (IAS) and ADA Secretary Mr. Ravinder Gupta (PCS). The entire honorable guest appreciates SEWA work. SEWA India present plants to guests.


 Deputy Ranger Dinesh Kumar Pandey sings a self made poetry on environment. On this occasion leading shoe exporter Waseem Ahmad, Principal of Anwari Nilofer Girls Inter Collage Mrs. Paini Kapoor, Mr. Ashok Tiwari, Mr. S.S. Rizvi, Mr. Shahid Siddiqui, Mr. Nandu Gupta, Mr. Himanshu Sachdeva, Mr. Raghvendra kushwah, Mr. Rameez Raja, VDO Mr. Suresh Kumar Singh, Social Activist Surekha Shekher Singh, Iqbal Khan,  students of Anwari Nilofer Girls Inter Collage, Agra, students of kingslay institute of management, Agra and staff of Anwari Nilofer Girls Inter Collage, Agra was present for this event.

Wednesday, 14 November 2012

SEWA Celebrate Diwali & Children's Day at Slum


Smart Education & Welfare Association® SEWA and PSF Celebrate Diwali on Children’s Day at slum area of Agra on Wednesday.
The Volunteers of SEWA & PSF have distributed crackers and sweets to children of the slum. SEWA’s Volunteer told them importance of Deepawali festival and Children’s Day.

            On this occasion Volunteer Mr. Ashok Agarwal, Alina, Sonu, Pinku, Shubham Agarwal, Rameez Raja, Shanu, Pooja Singh, S. Raju and Iqbal khan etc was present.

Monday, 29 October 2012

सेवा ने भी किया महिला हिंसा का विरोध

समाज में महिलाओं और खासकर नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, हिंसा और शोषण के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले में विभिन्न सामाजिक एंव गैर सरकारी संगठनों ने महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में आवाज़ बुलंद की है। सहारनपुर के रोटरी कल्ब हॉल में महिला हिंसा विरोध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कई प्रदेशों की महिलाओं ने भागेदारी कर उनके खिलाफ होने वाले अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाई। 
महिला हिंसा विरोध सम्मेलन में स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) सेवा के संस्थापक जाने-माने टीवी पत्रकार परवेज़ सागर और सेवा की प्रवक्ता नीना ढींगरा ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की। उन्होने सम्मेलन में महिलाओं के अधिकारों और उनकी शिक्षा के मुद्दों पर बात की। सेवा ने मलाला युसुफज़ई का सामुहिक समर्थन करने पर भी ज़ोर दिया। 
सम्मेलन में सेवा के अलावा दिशा, विकल्प, ज्ञान गंगा शिक्षा समिति, घाड़ क्षेत्र महिला मोर्चा और राष्ट्रीय वन-जन श्रमजीवी मंच ने भागेदारी की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेन्द्र निश्चल, शाहिद ज़ुबैरी, दिनेश तेजान, कुदसिया अंजुम, रोमा, अशोक चौधरी समेत कई लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सेवा ने इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर सहयोग करने का संकल्प भी दोहराया।




Thursday, 11 October 2012

International Day of the Girls Celebration



Reputed Non-Profit Organization, Smart Education & Welfare Association 'SEWA' and PSF Celebrate first International Day of the Girls in the city of Taj Mahal. This Day started in 2011 by the United Nation. International Day of the Girls dedicated to girl education and empowerment.
       October 11, is the First International Day of the Girl Child declared by The United Nations. It promotes girls’ rights and highlights gender inequalities that remain between girls and boys. The International Day of the Girl Child gives people and organizations the opportunity to raise public awareness of the different types of discrimination and abuse from which many girls around the world suffer.
        SEWA India and PSF Celebrate this occasion at Anwari Nilofer Girls Inter Collage, Mantola, Agra. Chief guest of programme ADM F/R Mr. CP Singh and Tourism Officer Geetanjali Yadav appreciate the work of SEWA. They appeal to students to get higher education for the bright future. Senior Volunteer S.Raju told to guest and students about work of SEWA India. He said SEWA will start a self employment trainig center and free education center in Agra very soon. He gave thanks to Chief Guest and collage staff for their cooperation in this event. On this occasion Collage Principal Mrs. Paini Kapoor, boys collage Principal Dr. Mohd. Mazhar, Choudhry Masroor Qureshi, Mrs. Beena Gaba, Mohd. Aakil, Anita Singh, Rameez Raja, Deepak Kumar, Zafar Abbas Rizvi, Dharmendra Singh, Haji Anjum Qureshi Saltanat Baig etc was present.


http://www.youtube.com/watch?v=LfNqDJIgHng&feature=colike

Sunday, 7 October 2012

SEWA Celebrated Gandhi Jayanti


Non-Profit Organization Smart Education & Welfare Association® SEWA and PSF celebrated Gandhi Jayanti and Shashtri jayanti at Namra Public School, Saharanpur on 2nd of October 2012. On this occasion SEWA’s senior volunteer Mrs. Neena Dhingra explain life summary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtri to students. SEWA distributed sweets, copies, pencils and new books to all students of SEWA free education center and Namra Public School.
                On this occasion SEWA’s officials M. Tanveer, M. Tabrez, Education Center Coordinator Mrs.Trannum Jnaha, Comrade Sharif Ahmad, Volunteer Praveen Kumar, Razia, Vishal Kashyap, Ram Kumar, Neha and Alina was present. 

Sunday, 9 September 2012

SEWA organized Pulse Polio Vaccine Camp


Reputed Non-profit organization Smart Education & Welfare Association ‘SEWA’ organized Pulse Polio vaccine camp on Sunday at SEWA Free Education Center in Saharanpur (UP). Many children under five years get the polio drop by the SEWA’s Volunteers at this camp.
These are the Pulse Polio Programme and plans on which the hope of zero Polio children is to be given. With this day of Pulse Polio Sunday, everywhere in the country many camps and other promotion service centers are to be organized.

Main motive behind this SEWA camp is to achieve the target for nil patients for the disease in all over the city. In this camp cmc supervisor Sushma Bhatnagar, SEWA’s officials Mohd. Tabrez, Mrs. Trannum Janha, Mrs. Neena Dhingra, M. Tanveer, Praveen Kumar, comrade Sharif Ahamad etc were present as volunteers.

Saturday, 8 September 2012

सेवा ने पल्स पोलियो के लिये निकाली रैली


सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ‘सेवा’
लगातार समाज में शिक्षा, स्वास्थ और पर्यावरण जागरुकता के लिये कार्य कर
रही है। सेवा का मकसद समाज को शिक्षा के माध्यम से जागरुक कर स्वस्थ
बनाना है। सेवा निरंतर पिछड़े इलाकों में पल्स पोलियो अभियान को सफल
बनाने के लिये जागरुकता अभियान चलाती आ रही है। इसी श्रृंखला में सेवा
निशुल्क शिक्षा केन्द्र के बच्चों ने पोलियो जारुकता रैली निकाल कर छोटे
बच्चों को पोलियो का दवा पिलाने का आह्वान किया।
        स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ‘सेवा’ ने शनिवार की सुबह
पुराना कलसिया रोड़ से जैन इंटर कॉलेज तक पोलियो जागरुकता रैली निकालकर
अभिभावकों से रविवार के दिन अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील
की। सेवा निशुल्क शिक्षा केन्द्र और नमरा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने
सेवा के अधिकारी एम. तबरेज़ के नेतृत्व में सुबह नौ बजे हसन कॉलोनी से
जागरुकता रैली की शुरुआत की। रैली में शामिल हुये बच्चे हाथों में
पोलियों अभियान से जुड़े बैनर, तख्तियां और पोस्टर लिये हुये थे। सभी ने
पीले रंग की कैप भी पहनी थी। रैली के दौरान सेवा के स्वंयसेवियों ने
अभिभावकों से अपील करते हुये कहा कि रविवार को अपने पांच साल तक के
बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा ज़रुर पिलायें।
सेवा के स्वंयसेवी मोनू के मुताबिक संस्था के स्वंयसेवी और सदस्य पिछड़े
इलाकों में रहने वाले सभी अभिभावकों को ये बता रहे हैं कि पोलियों की दवा
अपने बच्चे को ज़रुर पिलायें इससे किसी भी तरह का नुकसान नही होता। पहले
भले ही आपके बच्चे ने पोलियो की खुराक पी हो लेकिन अपने पांच साल तक के
बच्चे को इसे बार-बार पिलाते रहें। बर्शते की बच्चे को किसी प्रकार का
बुखार ना हो।
रैली के बाद सेवा की और से बच्चों को फल और टॉफियों का वितरण किया गया।
रैली के आयोजन में सेवा केन्द्र की संचालिका तरन्नुम जहां, पल्स पोलियों
अभियान से जुड़ी सीएमसी रजिया, समाजसेवी कामरेड़ शरीफ अहमद, श्रीमती
नीना, धींगरा, एम.तनवीर, शहज़ादी, प्रवीण कुमार, मसूद, सनव्वर, विशाल
कश्यप, आशु और तुषार समेत सैंकड़ों स्कूली बच्चों ने भागेदारी की।

Tuesday, 4 September 2012

Teachers Day Celebration at SEWA Center


The mahila udyog vyapar pratinidhimandal and many trade & social group celebrate teacher’s day with poor and needy children at Free Education Center of reputed nonprofit organization Smart Education & Welfare Association (SEWA). On this occasion they honor SEWA’s volunteer teacher Trannum Janha. Team SEWA gave thanks to all the member of trade and social organization for this visit to their free education center.
The members of Mahila Udyog Vyapar Pratinidhimandal, Sadbhawna Mission and Saharanpur Vyapar Pratinidhimandal reached to SEWA Free Education Center for the celebration of teacher’s day. First they honor volunteer teacher mrs. Tarannum Janha with Shaal and flowers. After that all guest had interaction with students. They had words with children and distributed copy, pencils and sweets also. Children were very happy.
According to Senior Volunteer of SEWA Mrs Neena Dhingra and In charge of center M. Tabrez, The SMART EDUCATION & WELFARE ASSOCIATION® SEWA is registered under the Uttar Pradesh Societies Registration Act 1860. SEWA was founded on July 2009 by a noted and national media excellence award winner, a television journalist and social activist, Mr. Parvez Sagar. The idea behind the same was to make people from weaker sections of the society aware about their basic rights, so as to empower them in securing a due share in the resource churning of the country. The SEWA is committed to strengthen the Socio-economic weaker class by educating them and providing proper health services in their own local areas. Presently, the contribution for running this organization is informal made by way of its members and few supporters. Other than health and education, essential aspects related to environment, child right, women empowerment, vocational trainings, education for special children, social services including cloth and a book bank, etc are also integral part of SEWA’s working philosophies. It has been continuously working and rendering its help and support without any government funding.
On this occasion Chief guest Rohit Arora, Professor SK Upadhyay, Daljeet singh kocher,  Mrs. Alpna Talwar, Shiv Kumar Gaur, Sardar Jawaher singh dua, RK Malhotra, Surendra mohan chawla were specially present there. SEWA’s Coordinator Mohd. Tanveer, Mrs. Hameeda Asgar, Mrs. Aruna Birla, Gayyur Idrisi, Mrs. Rajendra Kaur, Mrs. Pratibha Shrivastav and Neeraj Jain made this event successful. Team SEWA India gave thanks to all the member of trade and social organization for this programme.